Russia Ukraine War:रूस यूक्रेन वॉर में मारे गए एक भारतीय की मौत के बाद विदेश मंत्रालय ने अहम बयान जारी किया

Russia Ukraine War

Russia Ukraine War:रूस यूक्रेन वॉर में एक भारतीय नागरिक की मौत के बाद विदेश मंत्रालय का अहम बयान सामने आया है।रूस में भारतीय दूतावास ने दो दिन पहले बताया था कि मृतक की पहचान मोहम्मद असफान के रूप में हुई है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सेना में सुरक्षा सहायक के रूप में भर्ती किए गए कई भारतीयों को यूक्रेन से लगे रूस के कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में रूसी सैनिकों के साथ मिलकर लड़ने के लिए मजबूर किया गया है।विदेश मंत्रालय MEA के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा है कि, ‘कई भारतीय नागरिकों को रूसी सेना में काम करने के नाम पर धोखा दिया गया है।

Read also- Mission 2024: लोकसभा चुनाव लड़ना सौभाग्य की बात होगी-केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

विदेश मंत्रालय ने भारतीयों  के लिए कही ये बात…

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि हमने ऐसे भारतीय नागरिकों की शीघ्र रिहाई के लिए मामले को दृढ़ता से उठाया है।झूठे बहाने बनाकर उन्हें भर्ती करने वाले एजेंटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की गई है। हम रूसी सेना में सहायक स्टाफ के रूप में काम कर रहे अपने नागरिकों की शीघ्र रिहाई और फिर अंततः घर लौटने के लिए प्रतिबद्ध हैं।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने आगे कहा है कि ‘लगभग 20 लोगों ने हमसे संपर्क किया है और हम उनका पता लगाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. हम रूसी अधिकारियों के संपर्क में हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *