Hungary Visit: उपसभापति हरिवंश के नेतृत्व में हंगरी दौरे पर संसदीय प्रतिनिधिमंडल

Hungary Visit: हंगेरियन नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष महामहिम इस्तवान जैकब के निमंत्रण पर राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश के नेतृत्व में एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल 7-8 मार्च, 2024 तक हंगरी का दौरा कर रहा है। उपसभापति के साथ राज्य सभा के दो सदस्य, डा. अशोक बाजपेयी और ले. जनरल (डा.) डी.पी. वत्स (रिटा.) और राज्य सभा के महासचिव पी.सी. मोदी भी गए हैं।

Hungary दौरे पर भारत का संसदीय प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल के मुख्य कार्यक्रमों में महामहिम इस्तवान जैकब के साथ एक बैठक, महामहिम पीटर सेरेसनेस की अध्यक्षता में हंगेरियन नेशनल असेंबली के हंगरी-भारत मैत्री समूह के साथ वार्ता और हंगरी की संसदीय परंपराओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए एक व्यापक संसदीय दौरा शामिल है।

Read Also: Mission 2024: लोकसभा चुनाव लड़ना सौभाग्य की बात होगी-केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

हंगरी नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष के साथ अपनी बातचीत में उपसभापति हरिवंश ने भारत और हंगरी के बीच जीवंत द्विपक्षीय संबंधों के प्रमुख स्तंभों में से एक के रूप में संसदीय सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मजबूत द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी को भी रेखांकित किया और इसे आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

Read Also: BJP: संजय भाटिया ने दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर किया पलटवार

गौरतलब है कि भारत और हंगरी के बीच राजनयिक संबंध मधुर, मैत्रीपूर्ण, बहुआयामी और मौलिक हैं, जिसने वर्ष 2023 में ऐतिहासिक 75 वर्ष पूरे कर लिए। दोनों देशों के बीच नियमित रूप से संसदीय आदान-प्रदान होता रहा है। हंगरी की संसद की विदेशी मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष महामहिम श्री ज़्सोल्ट नेमेथ ने जनवरी 2024 में भारत का दौरा किया। इससे पहले, श्री इस्तवान जैकब ने फरवरी 2023 में भारत का दौरा किया था। लगभग 9000 की संख्या में वहां रह रहे भारतीय प्रवासी दोनों देशों के बीच एक मजबूत सेतू का काम करते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *