काजीरंगा नेशनल पार्क में PM मोदी ने हाथी पर बैठकर की जंगल सफारी

Modi in Kaziranga- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे हैं। यहां शनिवार सुबह-सुबह पीएम मोदी काजीरंगा नैशनल पार्क पहुंचे और यहां उन्होंने हाथी की सवारी की। प्रधानमंत्री काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (Modi in Kaziranga) में सेंट्रल कोहोरा रेंज के पास पुलिस अतिथि गृह में ठहरे हैं। वह सुबह जंगल सफारी करने पहुंचे। पीएम के लिए हाथी और जीप दोनों की सवारी के इंतजाम किए गए थे। पीएम मोदी ने हाथी पर बैठकर जंगल की सैर करना चुना। कुछ देर हाथी की सवारी के बाद पीएम जंगल के अंदर जीप पर बैठकर गए। पीएम ने यहां लगभग दो घंटे तक रहे।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, असम का मुकुट रत्न गैंडों का सबसे बड़ा निवास स्थान है। पक्षियों की 600 से अधिक प्रजातियां, डॉल्फिन की एक संपन्न आबादी, और बाघों के उच्चतम घनत्व वाला उद्यान है।यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल टाइगर रिजर्व की अपनी पहली यात्रा पर पीएम मोदी ने सबसे पहले पार्क के सेंट्रल कोहोरा रेंज के मिहिमुख क्षेत्र में हाथी पर बैठकर सफारी की और उसके बाद उसी रेंज के अंदर जीप की सफारी की.

Read also – Lok Sabha Election 2024: हमारी पहली सूची में प्रत्याशी बेदाग हैं और उनकी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है

पीएम मोदी के साथ पार्क की निदेशक सोनाली घोष और बाकी सिनियर वन अधिकारी भी मौजूद रहे.और राज्य के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम को काजीरंगा पहुंचे थे। पीएम मोदी का शनिवार को दोपहर में जोरहाट में प्रसिद्ध अहोम जनरल लाचित बरफुकन की 125 फीट ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ वेलोर’ का उद्घाटन करने का भी कार्यक्रम है।

प्रधानमंत्री जोरहाट जिले के मेलेंग मेटेली पोथार जाएंगे, जहां वे लगभग 18 हजार करोड़ रुपये की केंद्रीय और राज्य दोनों परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.पीएम मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *