भूपेश बघेल ने कांग्रेस आलाकमान को क्यों किया शुक्रिया अदा ?

Why did Bhupesh Baghel thank the Congress high command?

Bhupesh Baghel- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel ) ने आगामी लोकसभा चुनाव में राजनांदगांव सीट से उन्हें टिकट देने के लिए कांग्रेस आलाकमान का आभार जताया है.इसी दौरान भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार पर राज्य के लोगों से किए गए वादों को पूरा न करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बने चार महीने से ज्यादा वक्त हो गया है लेकिन एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है।

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अनुभवी नेताओं पर अपनी उम्मीदें लगाई हैं। कांग्रेस की तरफ से जारी की गई उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है. दो पूर्व राज्य मंत्री और एक मौजूदा सांसद शामिल हैं। पार्टी ने देशभर में 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है।

Read also – काजीरंगा नेशनल पार्क में PM मोदी ने हाथी पर बैठकर की जंगल सफारी

छत्तीसगढ़ में, जहां उसने पिछले साल के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के हाथों सत्ता खो दी थी, कांग्रेस ने 11 लोकसभा सीटों में से छह के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। इनमें से चार अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं जबकि एक उम्मीदवार अनुसूचित जाति समुदाय से है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *