5 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई

रिया चक्रवती की सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर 5 अगस्त को सुनवाई होगी। रिया चक्रवर्ती ने पटना में दर्ज हुई FIR को मुंबई में ट्रांसफर करने की मांग की है। वहीं सुशांत सिंह के पिता और बिहार सरकार द्वारा इसी याचिका पर कैविएट दायर की गई है।
सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 5 अगस्त को सुनवाई होगी । याचिका जस्टिस रिषीकेश रॉय सुनेंगे। इस मामले में महाराष्ट्र सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में अपनी कैविएट फ़ाइल की है जिसमें कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट रिया की याचिका पर सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र सरकार का पक्ष भी सुने और रिया की याचिका पर कोई एकतरफ़ा आदेश जारी न करे। मामले में बिहार सरकार और सुशांत सिंह राजपूत के पिता भी अपनी अपनी कैविएट दायर कर चुके हैं।

जांच को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है जिसमें माँग की है कि पटना बिहार में दर्ज एफ़आइआर में पुलिस की कार्रवाई पर रोकलगाई जाए और जाँच को बिहार से मुंबई ट्रांसफ़र की जाए जहां इस मामले में पहले से ही जाँच चल रही है, एक मामले की जाँच दो जगहों की पुलिस नहीं कर सकती। रिया ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि  वह सुशांत के साथ लिव इन में थी। कहा कि उस पर लगाए गए आरोप झूठे, सुशांत की मौत के बाद उसकी हत्या और रेप की धमकी मिली जिसकी शिकायत मुंबई पुलिस की की है ।
याचिका में कहा है कि बिहार में उसपे ख़िलाफ़ दर्ज एफ़आइआर में निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती, इसलिए पटना में दर्ज एफ़आइआर की जाँच को मुंबई ट्रांसफर किया जाए। बिहार सरकार और सुशांत के पिता रिया की याचिका का विरोध करेंगे जिनका कहना है कि मुंबई पुलिस में जाँच सही दिशा में नहीं हो रही है इसलिए पटना में दर्ज एफ़आइआर की जाँच को मुंबई पुलिस के पास ट्रांसफ़र नहीं किया जाना चाहिए।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *