केंद्र सरकार ने फिर दिया किसान नेताओं को बातचीत का न्योता, क्या बनेगी बात ?

Arjun Munda, दिल्ली- केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारी किसानों को एक बार फिर बातचीत का न्यौता दिया है।केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसान प्रदर्शन के बीच बातचीत के ताजा प्रस्ताव में कहा है कि सरकार किसानों के सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।

अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच के एलान पर अड़े प्रदर्शनकारी किसानों को केंद्र सरकार ने एक बार फिर बातचीत का प्रस्ताव दिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि सरकार चौथे दौर के बाद पांचवें दौर में सभी मुद्दे जैसे की एमएसपी की मांग, क्रॉप डायवर्सिफिकेशन, पराली का विषय, FIR पर बातचीत के लिए तैयार है।

किसानों के विरोध मार्च को देखते हुए कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने एक बार फिर किसानों से शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत आगे बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग समाधान ही चाहते हैं, इसीलिए सरकार ने बातचीत जारी रखने की कोशिश की है।

केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच अब तक एमएसपी समेत कई अन्य मुद्दों को सुलझाने के लिए फॉर्मूले पर सहमति नहीं बन पाई है। कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने एक बार फिर किसानों को पांचवें दौर की बातचीत का न्योता देते हुए चौथे दौर में दोनों पक्षों के बीच हुई बातचीत का भी ब्योरा दिया है।

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार चौथे दौर के बाद पांचवें दौर में सभी मुद्दे जैसे की एमएसपी की मांग, क्रॉप डायवर्सिफिकेशन, पराली का विषय, FIR पर बातचीत के लिए तैयार है।कृषि मंत्री मुंडा ने कहा कि मैं दोबारा किसान नेताओं को चर्चा के लिए आमंत्रित करता हूं। हमें शांति बनाए रखना जरूरी है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि हम अच्छा करना चाहते हैं और ऐसा करने के लिए कई राय दी जा सकती हैं। क्योंकि हम हमेशा अच्छी राय का स्वागत करते हैं। लेकिन वह राय कैसे फलदायी होगी, इसका रास्ता ढूंढने के लिए बातचीत ही एकमात्र रास्ता है। बातचीत से समाधान जरूर निकलेगा।

इससे पहले प्रदर्शनकारी किसान नेताओं ने सोमवार शाम को मक्का, कपास और तीन तरह की दालों – अरहर, उड़द और मसूर, को पुराने एमएसपी पर खरीदने के सरकार के फॉर्मूले को ठुकरा दिया था। किसानों ने कहा था कि इसका कोई मतलब नहीं है, क्योंकि यह सिर्फ कुछ ही फसलों पर लागू होता है और अन्य 18 फसलों को उगाने वालों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *