चुनाव आयुक्तों के चयन की प्रक्रिया तेज,PM मोदी की अध्यक्षता में आज होगी बैठक

चुनाव आयुक्तों के चयन की प्रक्रिया तेज,PM मोदी की अध्यक्षता में आज होगी बैठक

 PM Modi- देश के दो चुनाव आयुक्तों को चुनने के लिए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi) की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी की बैठक होगी। सेलेक्शन कमेटी दो नामों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार दोपहर को बैठक करेगी.सेलेक्शन कमेटी की सिफारिश के आधार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू निर्वाचन आयोग के दो सदस्यों की नियुक्ति करेंगी.

वहीं सूत्रों के मुताबिक कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता वाली सर्च कमेटी ने चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्तों के दो पदों को भरने के लिए पांच उम्मीदवारों की एक लिस्ट तैयार करने को लेकर बुधवार शाम को एक बैठक की।

Read also –Sarvan Pandher: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर किसान महापंचायत की इजाजत नहीं दी -किसान नेता सरवन सिंह पंढेर

कानून तीन-सदस्यीय सेलेक्शन कमेटी को ऐसे व्यक्ति को नियुक्त करने का अधिकार भी देता है जिसे सर्च कमेटी ने ‘शॉर्टलिस्ट’ नहीं किया है.एक बार नियुक्तियां अधिसूचित हो जाने के बाद नए कानून के तहत की जाने वाली ये पहली नियुक्तियां होंगी।चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के 14 फरवरी को रिटायर होने और आठ मार्च को दूसरे चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे से दो पद खाली हो गए थे। इस वजह से निर्वाचन आयोग में अभी सिर्फ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति पर नया कानून हाल में लागू होने से पहले निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति की तरफ से की जाती थी। परंपरा के मुताबिक सबसे वरिष्ठ को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में नियुक्त किया जाता था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *