जमीन विवाद को लेकर पति-पत्नी पर पड़ोसी ने चलाई गोली, वारदात CCTV कैमरे में हुई कैद

Neighbor shot husband and wife, Neighbor shot Woman, Firing in Motihari, Motihari, Bihar, land dispute,

Firing In Motihari- बिहार के मोतिहारी में सनकी पड़ोसी ने पति-पत्नी को गोली मार दी. गोली लगने से दोनों जख्मी हो गए हैं. वहीं गोलीबारी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है. यह घटना शहर के अगरवा मोहल्ले की है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया.

बताया जाता है कि अगरवा मोहल्ले में मामूली जमीन विवाद में एक सिरफिरे पड़ोसी ने एक शिक्षक व उसकी पत्नी को गोली मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. इसके बाद वह आराम से भाग निकला. गोलीबारी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इसमें साफ देखा व जा सकता है कि दो पड़ोसियों में आपस में बहस हो रही है और तभी अचानक से एक गोली महिला को लग जाती है.

Read also- NDA में मेरे साथ नाइंसाफी हुई, अब मैं तय करूंगा कि कहां जाना है : पशुपति पारस

घायल मधुरंजन कुमार वर्मा  ने बताया – घायल मधुरंजन कुमार वर्मा ने कहा कि हमारा झगड़ा हुआ था लेकिन वो सुलझ गया था। उनका नाम है गिरिजाशंकर गुप्ता उर्फ मुन्ना। मुन्ना लोग जानते हैं। पड़ोसी है। सोना का दुकान है। कल की बहस के बाद हम 5.5 फीट दिए रास्ता आने-जाने के लिए। तो आज हम चले गए। ग्रील का ऑर्डर देकर, बनवा कर ले आए हैं। ग्रील लगवा रहे थे। तो वो अपना जुड़वा रहे थे। आज हम जुड़वा रहे थे तो मना कर रहे थे। चार ईंट गिरा दी। उसके बाद वो चले गए। और छत पर जाकर गोली उधर से चलाए।”

एएसपी शिखर चौधरी का कहना है कि – मोतिहारी सदर एएसपी शिखर चौधरी ने कहा कि टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अगरवा कॉलोनी में आज गोली चलने की सूचना मिली। दो व्यक्ति इसमें घायल हुए। दोनों को इलाजहेतु अस्पताल भेजा गया। दोनों अभी सुरक्षित हैं। अग्रिम कार्रवाई करते हुए आरोपित के घर छापेमारी की। छापेमारी करते हुए एक हथियार और कुछ गोली जब्त किए गए हैं। साथ ही साथ अभियुक्त पक्ष से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। बाकी गिरफ्तारी हेतु अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Read also- Congress: 5 न्याय की 25 गारंटियों के संदेश को घोषणापत्र के जरिए घर-घर पहुंचाएगी कांग्रेस

रिश्तेदार अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि…

रिश्तेदार अनीता श्रीवास्तव ने बताया कि वो कहता है कि रोड मेरा है। भैया बोले कि रोड सबका होता है। मेरे कागज़ में भी रोड है। बोले कि नहीं भाई हमारा रोड है। तो बोले कि खींच लो। थोड़ा सा मांग लिए रास्ता आने-जाने के लिए। हमको रहना चाहिए। बस उसी रास्ता बोले कि आज हम गेट लगा देंगे। आज गेट आकर वहां लग रहा था, तो बोला कि नहीं लगाने देंगे गेट। गेट का बात नहीं हुआ है। नहीं लगाने देंगे गेट। तभी चले गए गोली पर गोली चलाने। तीन फायरिंग किया है। भाभी को पेट में मारा है। भाई को यहां बाजु में लगा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *