Mirzapur 3 – फैंस का हुआ इंतजार खत्म,सामने आई मिर्जापुर 3 की पहली झलक, गुड्डू और कालीन भैया का दिखा धांसू अंदाज

Mirzapur 3 First glimps, Mirzapur 3 Promo, Mirzapur 3 Announcement, Ali fazal, Pankaj Tripathi,

Mirzapur 3 – मिर्जापुर 3 की पहली झलक का फैंस इंतजार कर रहें हैं और फैंस को इस सीरीज के आगे की कहानी और कालीन भैया के किरदार को देखने के लिए बेताब हो रहे हैं. और अब फैंस का इंतजार को खत्म करते हुए प्राइम वीडियो मे फैंस को मिर्जापुर 3′ की पहली झलक दे दी है.आपको बता दे कि प्राइम वीडियो के #AreYouReady इवेंट में इसका ऐलान किया था जो की बड़ी बात हैं यें #AreYouReady इवेंट मुंबई में आयोजित किया गया था.इसी दौरान प्राइम वीडियो ने 70 फिल्मों और सीरीज का ऐलान किया.जिसमें ‘मिर्जापुर 3’ भी शामिल थी

इस सीरीज़ का पहला सीजन 2018 और दूसरा सीजन 2020 में रिलीज़ किया गया था. हालांकि तीसरे सीजन के लिए फैंस को काफी इंतज़ार कराया गया है. अब मेकर्स ने इसके तीसरे सीजन की पहली झलक दिखाई है

Read also- जमीन विवाद को लेकर पति-पत्नी पर पड़ोसी ने चलाई गोली, वारदात CCTV कैमरे में हुई कैद

सामने आई मिर्जापुर 3 की पहली झलक- #AreYouReady इवेंट में प्राइम वीडियो ने आने वाली कई सीरीज और फिल्मों का ऐलान किया था., जिसमें ‘मिर्जापुर 3’, ‘पंचायत 3’, ‘पाताल लोक 2’ जैसी प्रमुख सीरीज शामिल हैं। इसके अलावा, 29 फ़िल्में भी हैं जो थिएटरों में रिलीज होने के बाद अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगीं.मिर्जापुर 3 का पहला फुटेज भी इस इवेंट में रिलीज किया गया था, जिसमें कालीन भैया और गुड्डू भैया के कुछ दृश्य दिखाए गए थे। यह खबर फैंस के लिए बड़ी बेहद ही खुशी की बात है क्योंकि मिर्जापुर सीरीज का तीसरा सीज़न जल्द ही आने वाला हैं

‘भूल तो नहीं गए हमें’- प्राइम वीडियो के इस लेटेस्ट वीडियो में पंकज त्रिपाठी यानी कालीन भैया की झलक दिखाई गई है. एक झरने के किनारे खड़े कालीन भैया कहते हैं, “भूल तो नहीं गए हमें.” वीडियो में अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा और इशा तलवार जैसे कलाकारों की भी झलक दिखाई गई है.इस छोटे से वीडियो से साफ है कि ‘मिर्जापुर’ का सीजन 3 दमदार होने वाला है. इस बार सीरीज की कहानी दिमाग घुमा देने वाली हो सकती है.

Read also –Congress: 5 न्याय की 25 गारंटियों के संदेश को घोषणापत्र के जरिए घर-घर पहुंचाएगी कांग्रेस

‘मिर्जापुर 3’ के अलावा ‘पंचायत 3’, ‘पाताल लोक 2’ और ‘बंदिश बैंडिट 2’ की झलक भी इसी वीडियो में देखने को मिलेगी.जोकि बेहद ही दमदार होगी. ‘मिर्जापुर 3 की छोटी सी वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता हैं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *