गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल का आया पहला रिएक्शन – कही ये बात

Arvind Kejriwal-

Arvind Kejriwal- शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज यानी शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने मीडिया से भी बातचीत की। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित है। फिर चाहें में जेल में रहू या बाहर.इस बात से कोई फर्क नहीं पडता। आपको बता दें कि हाल में ईडी ने कोर्ट से अरविंद केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड मांगी थी।इस दौरान ईडी ने अपनी दलीलों में अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति ( Delhi Liquor Policy ) घोटाले का सरगना बताया।

Read also-आजम खान से अखिलेश यादव मिलने पहुंचे सीतापुर जेल, जानें क्यों अहम है ये मुलाकात ?

ED ने सीएम KEJRIWAL को किया गिरफ्तार

दिल्ली मे कथित शराब नीति से जुडे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार 21 मार्च को देर रात गिरफ्तार किया।वह पहले सीएम है जिन्हें (ED)ने पद पर रहते हुए गिरफ्तार किया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से ये दावा किया जा रहा है कि वह पद पर बने रहेगें। बता दें कि दिल्ली के CM केजरीवाल पहली बार तब सुर्खियों में आए थे। जब उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के साथ जुड़कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी।

ED ने कही ये बात..

ED की तरफ से ASG SV राजू ने कोर्ट को बताया कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल  दिल्ली शराब नीति मामले में प्रत्यक्ष रूप से शामिल थे।दिल्ली शराब नीति को इस तरह से डिजाइन किया था कि इसमें रिश्वत लेन देन हो सके।एसवी राजू ने कहा कि विजय नायर आम आदमी पार्टी और साउथ पक्ष के बीच में बिचौलिया की भूमिका में थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *