ईडी ने अरविंद केजरीवाल को ट्रायल कोर्ट में पेश कर 10 दिन की हिरासत मांगी

Delhi CM Arvind Kejriwal, Delhi liquor policy scam case, Delhi CM Arvind Kejriwal News, Aam Aadmi Party, Arvind Kejriwal, Enforcement Directorate,

Delhi CM Arvind Kejriwal- ईडी ने अरविंद केजरीवाल को ट्रायल कोर्ट में पेश कर 10 दिन की हिरासत मांगी.प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय राजधानी की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी 10 दिन की हिरासत मांगी Delhi CM Arvind Kejriwal

अदालत परिसर और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर करीब दो बजे एएपी प्रमुख को विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के सामने पेश किए जाने के बाद ईडी ने अदालत को बताया, हमने 10 दिनों की रिमांड के लिए आवेदन दिया है।एएसजी एस.वी. राजू एजेंसी की ओर से पेश हो रहे हैं जबकि वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी केजरीवाल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

ED ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली शराब नीति को बनाने में सीधे तौर पर शामिल थे। दो बार कैश ट्रांसफर किया गया। पहले 10 करोड़ और फिर 15 करोड़ दिए गए। केजरीवाल पंजाब और गोवा चुनाव के लिए फंडिंग चाहते थे। गोवा चुनाव में 45 करोड़ रुपए इस्तेमाल हुआ।ED की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) राजू ने तो अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी दलीलें रख रहे हैं।

Read also- Isro- इसरो ने लैंडिंग एक्सपेरिमेंट के साथ रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल टेक्नोलॉजी में बड़ी कामयाबी हासिल की

केजरीवाल को 21 मार्च को CM हाउस से गिरफ्तार किया गया था। उनकी रात ED की लॉकअप में कटी। इस बीच दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के CM बने रहेंगे। जेल से सरकार चलाएंगे

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *