एलविश यादव को Snake Venom Case में कोर्ट से मिली जमानत, 50 हजार रुपये के दो मुचलके पर…

Elvish Yadav

Elvish Yadav: सोशल मीडिया स्टार चर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव को सांपों के जहर की तस्करी मामले में जमानत मिल गई है। कोर्ट ने 50 हजार के दो निजी मुचलके  पर एल्विश को जमानत दे दी है। इससे पहले तीन बार  हड़ताल के चलते एल्विश की सुनवाई टल चुकी थी।एल्विश यादव की जमानत याचिका पर 22 मार्च को कोर्ट में सुनवाई हुई।एल्विश को जमानत छठे दिन मिली। एल्विस 17 मार्च से जेल में बंद थे।

क्या बोले एल्विश के वकील?

एल्विश के वकील ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने कोर्ट में कहा एल्विश को इस केस में झूठा फंसाया गया है।उनके पास से NDPS एक्ट का कोई पदार्थ बरामद नहीं हुआ था।जिसके पास से पुलिस को जहर मिला था उसे पहले ही बेल मिल चुकी है ।

Read also-गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल का आया पहला रिएक्शन – कही ये बात

17 मार्च को एल्विश गिरफ्तार…

आपको बता दें कि एल्विश यादव को 17 मार्च को नोएडा पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। और बाद में एल्विश गिरफ्तार कर लिया था।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एल्विश को कोर्ट में पेश किया था  जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बाद में नोएडा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सांप और उसके जहर के तस्करी  मामले में दो और आरोपियों  ईश्वर और विनय को भी गिरफ्तार किया था।

एल्विश पर लगे ये गंभीर आरोप…

यूट्य़ूबर एल्विश यादव(Youtuber Elvish Yadav) सांपों के जहर की सप्लाई करने के मामले मे फंसे थे। हालाकि एल्विश के पेरेंट्स ने बेटे को बेकसूर बताया था। सोशल मीडिया में एल्विश के फ्रेंडश उन्हें खूब सपोर्ट कर रहे थे। अब एल्विश यादव को कोर्ट से जमानत मिल गई है।एल्विश आर्मी ये गुड न्यूज सुनकर काफी खुश है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *