दिल्ली: CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, ED ऑफिस के बाहर सुरक्षा सख्त

दिल्ली: आम आदमी पार्टी रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी के विरोध में पूरी दिल्ली में कैंडल मार्च और पुतला दहन करेगी। आम आदमी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के इस विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही रविवार को आईटीओ पर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें पार्टी की महिला कार्यकर्ता नारे लगा रही थीं। एक बड़ा पोस्टर भी वहां लगा था जिस पर लिखा था मैं भी केजरीवाल ।

ED कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा

मुख्यमंत्री आवास समेत ईडी कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा की गई है। बीजेपी मुख्यालय, आईटीओ और ईडी कार्यालय के सामने जाने वाली सड़कों पर पहले से ही भारी कर्मियों की तैनाती और मल्टी-लेयर बैरीकेडिंग लगाई गई है। कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दंगा-रोधी उपकरणों से लैस अर्धसैनिक बल के जवानों को भी तैनात किया गया है।

Read Also: दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल जेल में हैं, लेकिन दिल्लीवालों का कोई काम नहीं रुकेगा…

पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने ट्रैफिक पुलिस से दिल्ली में यातायात के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित करने और AAP कार्यकर्ताओं और नेताओं के विरोध मार्च निकालने पर तुरंत डायवर्जन की व्यवस्था करने को कहा है। कड़े सुरक्षा उपायों के तहत, मध्य दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय और ईडी कार्यालय दोनों की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया गया है।

Read Also:दिल्ली-NCR में बढ़ी गर्मी ,कई राज्यों में बारिश के बाद गिरेगा तापमान- बरतें सावधानी

PTI

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *