Meerut News:मोबाइल फोन में ब्लास्ट, घर में आग लगने से चार बच्चे की दर्दनाक मौत

Merrut News

Meerut News:उत्तर प्रदेश के मेरठ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई।बता दें कि मेरठ में मोबाइल फटने से एक घर में आग लग गई। घर में आग लगने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के वक्त बच्चों को बचाने की कोशिश में  माता पिता भी झुलस गए।बच्चों को गभीर हालात में हास्पीटल में ले जाया गया । जहां इलाज के दौरान चारों बच्चों ने दम तोड़ दिया। हादसे में झुलसे माता पिता का फिलहाल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Read also-राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश ने आईपीयू के 148वें सम्‍मेलन में की शिरकत

भयावह था हादशा…

आपको बता दें कि यह मामला मेरठ  के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के जनता कॉलोनी का है।शनिवार देर रात ये भयावह हादसा हुआ। घर में किसी व्यक्ति ने मोबाइल को चार्ज करने के लिए लगा दिया। तभी कुछ समय बाद मोबाइल में जोर से धमाका होने से घर में आग की लपटें फैल गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में घर में मौजूद सभी लोग झुलस गए। ये घटना मोबाइल के चार्जर में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई।

आग में झुलसा परिवार…

आग लगने की इस घटना के बाद पूरे परिवार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान बच्चों की मौत हो गई।वहीं पिता जॉनी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है लेकिन माता बबीता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं मृतक बच्चों में 12 साल की सारिका, 8 साल की निहारिका, 6 साल का गोलू और 5 साल का कल्लू शामिल है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *