MP: महाकाल मंदिर में दर्दनाक हादशा, मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत

Mahakal Temple News:

Mahakal Temple News: मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के भोजन केंद्र में आलू छीलने वाली मशीन में दुपट्टा फंसने से एक महिला की शनिवार को मौत हो गई।एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग ने बताया कि ये हादसा सुबह मंदिर के भोजन केंद्र में हुआ।उन्होंने कहा कि निजी सुरक्षा सेवा के कर्मचारियों और परिसर में मौजूद महिलाओं ने बताया कि 30 साल की रजनी खत्री भोजनशाला (रसोई) में काम कर रही थी तभी उसका दुपट्टा आलू छीलने वाली मशीन में फंस गया।

Read also- युवा लड़की के खेल के मुरीद सचिन तेंदुलकर, सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया बड़ा बयान

एसडीएम ने बताया कि दुपट्टा महिला के गले में फंस गया। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग ने कहा कि सरकार उसके परिजनों को आर्थिक मदद मुहैया कराएगी। भोजन केंद्र महाकालेश्वर मंदिर से करीब 500 मीटर की दूरी पर है और यहां श्रद्धालुओं को भोजन मुहैया कराया जाता है।

Read also- पंजाब: गुरदासपुर में पुलिस चौकी के बाहर धमाके की आवाज मे मची सनसनी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *