मुकेश टोकस के महिला उत्पीड़न मामले पर आमने-सामने AAP और BJP

News today live, दिल्ली में पानी के मुद्दे को लेकर बीजेपी ने केजरीवाल सरकार पर.....
देश की राजधानी दिल्ली में महिला उत्पीड़न को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच एक बार फिर से सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी के मुताबिक आर के पुरम से आम आदमी पार्टी के विधायक प्रमिला टोकस के एक रिश्तेदार ने शादी के नाम पर महिला का उत्पीड़न किया।  बीजेपी का आरोप है कि केजरीवाल ने इस मुद्दे पर ना तो कोई एक्शन लिया। ओर ना दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर बने महिला आयोग  ने आप पार्टी के नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई की।
महिला उत्पीड़न जैसे संवेदनशील मामले को लेकर राजनीति दल कैसे राजनीति करते है। ये किसी से छिपा नही है।  ऐसे मामले में  अगर खुद की पार्टी के नेता के शामिल होने की बात सामने आए तो  पार्टी के नेता मोन व्रत धारण कर लेते है। बीजेपी ने  आर के पुरम विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी मुकेश टोकस पर शादी का झांसा महिला से उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। बीजेपी का कहना है केजरीवाल जो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम बात करते है। आज जब उनकी पार्टी का नेता महिला उत्पीड़न के आरोप में सलाखों के पीछे पहुँचता है। तो केजरीवाल चुप्पी साघे हुए है।

Also Read- AAP नेता मुकेश टोकस दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, दिल्ली BJP ने साधा केजरीवाल पर निशाना

बीजेपी ने मीडिया के सामने केजरीवाल पार्टी के महिला उत्पीड़न के आरोपों से घिरे नेताओं का चिट्ठा खोला। बीजेपी का कहना है केजरीवाल दिल्ली की उस दिल दहलाने वाले निर्भय कांड को भूल गए। जब केजरीवाल जंतर मंतर से लेकर संसद पर मोमबत्ती जला कर आरोपियों को सजा दिलाने की मांग करते थे। महिला उत्पीड़न के खिलाफ सख्त सजा की मांग  ओर उसको रोकने के लिए सड़क  से संसद तक कई बार उठ चुकी है। लेकिन नतीजे ढाक के तीन पात हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *