BJP ने दिल्ली को क्राइम कैपिटल बना दिया- Arvind Kejriwal

Delhi Assembly Election:

Delhi News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली को क्राइम कैपिटल बना दिया है। दिल्ली के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली को भारत की क्राइम कैपिटल दिया है। दिल्ली में चोरी, चेन स्नैचिंग और गैंगवार जैसे अपराधों में बढ़ रहे है और अब महिलाओं के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अब धरना पार्टी बन गई है।

Read Also: CM योगी ने प्रयागराज में पूर्व स्वतंत्रता सेनानी ‘कमला बहुगुणा’ की प्रतिमा का किया अनावरण

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने और खासकर अमित शाह जी ने देश की क्राइम कैपिटल बनाकर रख दिया है। इतने ज्यादा अपराध हो रहे हैं, खुलेआम चोरियां हो रहीं हैं, डकैती हो रही है, स्नेचिंग हो रही है। महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, गैंगवॉर हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो जितने आरडब्ल्यूए हैं उनको अपने-अपने इलाके में सिक्योरिटी गार्ड ऑपइंट करने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से उचित राशि दी जाएगी।

Read Also: जयपुर में नील गायों के शिकार के आरोप में 1 व्यक्ति गिरफ्तार

बीजेपी धरना पार्टी बन गई है, रोज इनके लिए मैं सोच रहा हूं एक टेंट लगवा देता हूं। मेरे घर के बाहर और परमानेंटली 100-200 आदमी वहां बैठा दें, रोज बस बैनर बदल दिया करें कि आज इस के लिए धरना कर रहे हैं, आज उसके लिए धरना कर रहे हैं। पूरी दिल्ली के अंदर भारतीय जनता पार्टी पूर्वांचलियों के और दलितों के वोट करवा रही है। ये खुद ही जे.पी. नड्डा साहब ने संसद के अंदर कबूल किया था कि हम पूर्वांचली और दलितों के वोट कटवा रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *