दिल्ली की चुनावी जंग में हारे AAP के दिग्गज केजरीवाल और सिसोदिया, जनता ने BJP पर जताया भरोसा

दिल्ली में 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज सामने आ रहे हैं। अभी तक सामने आए चुनावी नतीजों में AAP को बड़ा झटका लगा है, वहीं पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार कर BJP बंपर बढ़त बनाए हुए है। अभी तक सामने आ रहे चुनावी रुझानों के मुताबिक दिल्ली में BJP को 47 सीटें और AAP को 23 सीटें मिलती दिख रही हैं वहीं कांग्रेस का तो खाता ही नहीं खुलता दिख रहा है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि AAP संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को इस चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है। हालांकि कालकाजी सीट पर AAP प्रत्याशी एवं CM आतिशी हारते-हारते आखिरी वक्त में जीत गईं और BJP प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी हार गए। वहीं BJP खेमे में इस चुनावी जीत का बड़ा जश्न देखने को मिल रहा है।

Read Also: शख्स को स्टंट करना पड़ा भारी, लाइटर तोड़ने के चक्कर में चेहरे फैली आग

आपको बता दें, दिल्ली के चुनावी दंगल में नई दिल्ली सीट पर AAP प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल को 4089 वोट से हराकर BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने शानदार जीत दर्ज की है। वहीं जंगपुरा की जंग में AAP प्रत्याशी मनीष सिसोदिया को 675 वोट से BJP प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाहा से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि कालकाजी सीट पर दिल्ली CM आतिशी मार्लेना भी हारते-हारते बच गईं, आखिरी वक्त में उन्होंने 3521 वोट से जीत हासिल कर BJP प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी को हार का स्वाद चखा दिया। वहीं कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट पर BJP प्रत्याशी नीरज बसोया जीते हैं, कोंडली विधानसभा सीट पर AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार को जीत मिली है और वहीं राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर BJP के उमंग बजाज ने जीत दर्ज की है।

Read Also: अगर AAP और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ते तो दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ और होते- के. शिवाजी

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और विश्व प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने दिल्ली के चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि. “”मैं BJP को जीत के लिए बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे दिल्ली के लोगों के लिए काम करेंगे। मुझे ऐसे व्यक्ति से कोई सहानुभूति नहीं है जिसने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के सपनों को कुचल दिया। दिल्ली अब उससे मुक्त हो चुकी है… उसने उन सपनों का इस्तेमाल अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के लिए किया। आज न्याय हुआ है। जब हमें जंगपुरा से मनीष सिसोदिया के हारने की खबर मिली तो मेरी पत्नी जो गैर-राजनीतिक हैं, वो भी रो पड़ीं ।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *