Japan Earthquake: जापान में विनाशकारी भूकंप से मची तबाही, मृतकों का आंकड़ा 15 के पार

Japan Earthquake:

Japan Earthquake: जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। सैनिकों और आपातकालीन कर्मियों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त एक शॉपिंग मॉल और ढहे मकानों के मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए बुधवार को भी तलाश अभियान जारी रखा।Japan Earthquake:’’

दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के कुमामोतो के प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि प्रांत में मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 62 लोग घायल हुए हैं, जिनमें छह की हालत गंभीर है। बचाव अभियान जारी होने के बीच मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है। अभी ये स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग लापता हैं।

Read Also- Anti Paper Leak Bill: एंटी पेपर लीक बिल पर नेता विपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान हुआ जोरदार हंगामा

काशिमा शहर स्थित ‘एयॉन मॉल’ के अनुसार, मॉल परिसर में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि तीन लोग अब भी लापता हैं।निकटवर्ती यत्सुशिरो में ‘निप्पॉन पेपर इंडस्ट्रीज’ के एक कारखाने की चिमनी ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य को बचा लिया गया।कुमामोतो प्रांतीय सरकार की आपदा प्रबंधन टीम ने बताया कि कारखाने में चार लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका है। कुमामोतो के अधिकारियों ने बताया कि करीब 34,900 मकानों में बिजली आपूर्ति अब भी ठप है जबकि लगभग 15,000 मकानों में नल से पानी की आपूर्ति बाधित है।Japan Earthquake:

Read Also- Moscow: रूस ने टेलीग्राम ऐप पर कसा शिकंजा, संस्थापक डुरोव पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप

उन्होंने बताया कि 8,800 से अधिक लोग अपने घर छोड़कर 400 से अधिक आश्रय स्थलों में रह रहे हैं । प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने कहा, ‘‘कुछ लोग उन्हें बचाए जाने का इंतजार अब भी कर रहे हैं और समय तेजी से निकल रहा है। हम अधिक से अधिक लोगों का पता लगाने और उन्हें बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।Japan Earthquake:’’

ताकाइची ने कहा कि केंद्र सरकार सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में भोजन और अन्य जरूरी वस्तुएं पहुंचा रही है।उन्होंने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की और भूकंप से प्रभावित लोगों से गर्म मौसम में अपना ध्यान रखने का आग्रह किया।बुलेट ट्रेन सेवाएं अब भी निलंबित हैं। आसो कुमामोतो हवाई अड्डे पर बुधवार को परिचालन फिर शुरू हो गया, हालांकि कुछ विमानन कंपनियों ने एहतियात के तौर पर उड़ानें रद्द कर दीं। कुमामोतो में 2016 में आए विनाशकारी भूकंप में कम से कम 50 लोगों की मौत हुई थी। जापान दुनिया के उन देशों में शामिल है, जहां भूकंप आने की आशंका सबसे अधिक रहती है।Japan Earthquake:’’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *