दिल्ली में वकीलों को बीमा का रास्ता साफ, AAP सरकार ने बीमा के लिए मंजूर किया फंड

दिल्ली में वकीलों को स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली कैबिनेट की बैठक में वकीलों के बीमा के लिए फंड को मंजूरी दे दी गई। दिल्ली के कानून मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

कोर्ट के आदेश के बाद पिछले साल ही वकीलों के लिए दिल्ली सरकार ने पॉलिसी की घोषणा की थी पर अब तक वकीलों का बीमा नहीं करवाया गया था लेकिन अब दिल्ली सरकार ने वकीलों के बीमा को लेकर फंड को मंजूरी दे दी है। दिल्ली के कानून मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर इसे बड़ा कदम बताया कैलाश गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री @ अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल 50 करोड़ रुपये के आवंटित बजट के साथ मुख्यमंत्री वकील कल्याण योजना की घोषणा की थी। योजना के क्रियान्वयन की दिशा में एक अंतिम कदम के रूप में, 29.10.20 को दिल्ली कैबिनेट ने लाइफ इन्स & मेडिक्लेम नीतियों की खरीद के लिए 40.60 करोड़ से अधिक के व्यय को मंजूरी दी है।

 

दिल्ली के करीब 29000 वकीलों को आप सरकार 10 लाख का जीवन बीमा और 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा देगी दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले मामले में 30 नवंबर तक सरकार को इंश्योरेंस देने का आदेश दिया था। अब कैबिनेट से फंड की मंजूरी के बाद उम्मीद है कि जल्द ही वकीलों को बीमा मिलना शुरू हो जाएगा। हर साल प्रीमियम का 25 फीसदी हिस्सा वकीलों को जमा करना होगा।


Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *