AAP ने जारी की दिल्ली और हरियाणा के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानें कौन-कौन शामिल ?

Kejriwal's life in Danger:

AAP: आम आदमी पार्टी ( AAP ) ने दिल्ली और हरियाणा के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। AAP के स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में सुनीता केजरीवाल के साथ जेल में बंद दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का नाम भी शामिल है।

Read Also: Congress: पूर्व मंत्री योगानंद शास्त्री ने NCP का दामन छोड़ कांग्रेस में की वापसी

AAP ने अपने चुनावी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि “हारेगा तानाशाह – जीतेगा लोकतंत्र, लोकतंत्र और देश बचाने के लोकसभा चुनाव में हरियाणा और दिल्ली में AAP के Star Campaigners की सूची”।

Read Also: कांग्रेस को झटका देने के बाद BJP में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली

दिल्ली और हरियाणा के लिए जारी AAP के स्टार प्रचारकों की दोनों लिस्ट में टॉप-10 में जो नाम शामिल हैं वो कुछ इस क्रम में हैं- अरविंद केजरीवाल, सुनीता केजरीवाल, भगवंत सिंह मान, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, डॉ. संदीप पाठक, पंकज कुमार गुप्ता, एनडी गुप्ता, गोपाल राय और राघव चड्ढा ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *