अभिषेक बच्चन की फिल्म  ‘ The Big Bull ‘ ने OTT प्लेटफॅार्म पर मचाया धमाल, मां ने नही देखी फिल्म

दिल्ली: अभिषेक बच्चन की स्टारर फिल्म  ‘ द बिग बुल ‘ आज ओटीटी प्लेटफॅार्म पर रिलीज हाे चुकी है जो  डिज्नी प्लस हाॅटस्टार पर खूब पसंद की जा रही है ।  अभिषेक बच्चन  ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि इस फिल्म को उनके पिता अमिताभ बच्चन ने देखा और  बेहद पसंद भी किया लेकिन उनकी मां और पत्नी ने फिल्म देखने से मना कर दिया ।

 

जिसके पीछे  की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि मेरी मां अंधविश्वासी हैं, तो अक्सर वह मेरी फिल्में रिलीज होने के बाद ही देखा करती हैं । उन्होंने ने कहा  कि वह फिल्म 9 तारिख को जन्मदिन के तौर पर देखेंगी  और पत्नी  एश्वर्या का भी यही मानना था ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

 

 

 

गौरतलब है कि अभिषेक की फिल्म  ‘ द बिग बुल ‘ स्टाॅकब्रोकर हर्षद मेहता की जिदंगी पर आधारित है जिस पर पहले ही एक वेब सीरिज Scam 1992  बनाई जा चुकी है जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था  अब इस कहानी को फिल्म के रुप में रिलीज  किया गया है जिसे  दर्शकों  द्दारा खूब पसंद किया जा रहा है  इस फिल्म के  प्रोड्यूसर अजय देवगन है ।

 

 

 

बता दें इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा  सोहम शाह, निकिता दत्ता और इलियाना डीक्रूज  भी अहम किरदार में हैं । चूंकि इस पर पहले ही एक वेब सीरिज बनाई जा चुकी है तो हो सकता है फिल्म देखते हुए दर्शक सीरिज की कहानी से तुलना करें लेकिन बावजूद इसके फिल्म को देखना एक अच्छा अनुभव होगा ।

 

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *