Spicejet: दिल्ली टू दरभंगा फ्लाइट में कई यात्रियों की बिगड़ी तबियत, AC नहीं चलने से यात्रियों का हुआ बुरा हाल

Delhi Darbhanga Spicejet Flight:दिल्ली से दरभंगा जाने वाली फ्लाइट में एसी नहीं चलने के कारण यात्रियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। एक घंटे तक यात्री भीषण गर्मी में बिना एसी रहे। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुए हैं। जिसमें यात्रियों को हाथ से हवा करते देखा जा सकता है।यात्रियों ने गर्मी के बीच स्पाइसजेट की फ्लाइट में एसी नहीं काम करने की शिकायत की।प्लेन के अंदर से लिए गए वीडियो में यात्रियों को ब्रोशर, मैगजीन, रूमाल जैसी जो भी चीज मिल गई, उससे खुद को पंखा झालते हुए दिखाया गया है।कुछ यात्री गर्मी के कारण अस्वस्थ महसूस कर रहे थे

Read Also: Rajasthan: प्रदेश के 9 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, जानें कब मिलेगा गर्मी से आराम?

इस घटना पर स्पाइसजेट ने कहा कि दिल्ली से दरभंगा जा रहे विमान में दिल्ली एयरपोर्ट पर बोर्डिंग के दौरान एयर कंडीशनिंग में “थोड़ी खराबी आई।हालांकि, स्पाइसजेट ने कहा कि पूरे सफर के दौरान एयर कंडीशनिंग सामान्य रूप से काम करती रही और प्लेन भी समय पर रवाना हुआ।

Read Also: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 से उछलकर 77.5 हजार के पार, निफ्टी 32 के ऊपर

गुरुग्राम स्थित घरेलू एयरलाइन ने बयान में कहा, “19 जून को दिल्ली से दरभंगा के लिए स्पाइसजेट की उड़ान एसजी 476, जो सुबह 11 बजे रवाना होने वाली थी, बिना किसी देरी के समय पर रवाना हुई। दिल्ली में बोर्डिंग के दौरान, खराब मौसम की स्थिति और विमान के दोनों दरवाजे खुले होने के कारण एयर कंडीशनिंग में थोड़ी सी दिक्कत देखी गई, क्योंकि बोर्डिंग एयरोब्रिज के जरिए से नहीं की गई थी।”स्पाइसजेट ने बयान में कहा कि उसी प्लेन ने दिल्ली के लिए वापसी की उड़ान भरी और वापसी में भी एयर कंडीशनिंग में कोई परेशानी नहीं थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *