NOIDA के GIP Mall में हादसा – वाटर पार्क में दोस्‍तों के साथ नहाने आए युवक की मौत

Noida News

Noida News: नोएडा के जीआईपी मॉल स्थित एंटरटेनमेंट सिटी वाटर पार्क से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई । बता दें कि वाटर पार्क में दोस्ते का साथ नहाने आए युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान दिल्ली निवासी धनंजय माहेश्वरी के रूप में हुई। रविवार को दोपहर के बाद जब ये घटना हुई तब वहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इस घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल मच गई और कई लोग वाटर पार्क से वापस चले गए।

Read also-अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ मुंबई में उपवास पर बैठे आप नेता- कही ये बात

पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार धनंजय माहेश्वरी अपने दोस्तों के साथ 12 बजे के करीब स्लाइडिंग करने वाटर पार्क में आए हुए थे। तभी धनंजय अपने मित्रों के साथ कॉस्ट्यूम लेने के बाद सीधे स्लाइडिंग पर पहुंच गए। एक-एक करके दोस्तों  ने स्लाइडिंग के मजे लेने शुरू कर दिया। हालांकि  इस बीच धनंजय को सांस लेने में  सांस लेने में तकलीफ होने लगी।युवक के परिजन और पुलिस के आला अधिकारी भी पहुँचे मौक़े पर।

अस्पताल में ले जाया गया

आनन फानन में धनंजय को नजदीकी हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया गया । जहां डॉक्टरों ने धनंजय को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया गया कि वाटर पार्क में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे।आपको बता दें कि दिल्ली के आदर्श नगर निवासी धनंजय महेश्वरी (25) अपने दोस्तों अंशुल गुप्ता, राघव गुप्ता, सागर गुप्ता और पीयूष लांबा के साथ रविवार दोपहर जीआईपी स्थित वाटर पार्क (Water Park at GIP) में आए थे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के बाद की जाएगी आवश्यक कार्रवाई ।फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *