देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,183 नए केस

Total corona cases in india: 2 दिन के बाद फिर बढ़े कोरोना के मरीज, | Total tv |

देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 2,183 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद देश में COVID-19 मामलों की कुल संख्या 4,30,44,280 हो गई, जबकि सक्रिय मामले 11,542 हो गए हैं। 214 मरीजों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,21,965 हो गई।

 

Read Also मिजोरम में तूफान, 200 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त

 

मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.03 प्रतिशत शामिल है, जबकि कोविड-19 की रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत है। 24 घंटे में सक्रिय COVID-19 केसलोएड में 16 मामलों की कमी दर्ज की गई है।

मंत्रालय के मुताबिक डेली पॉजिटिविटी रेट 0.83 फीसदी और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.32 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं, बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,10,773 हो गई है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *