77 साल के हुए अभिनेता कबीर बेदी, पर्सनल जिंदगी को लेकर हमेशा रहे चर्चा में

Kabir bedi birthday

बॉलीवुड अभिनेता कबीर बेदी आज 77 वां जनदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड में विलेन कलाकार के रूप में उनकी एक खास पहचान है। इन्होने सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक पहचान बनाई है। कबीर बेदी ने सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं बल्कि वो एक बेहतरीन व्वॉइस आर्टिस्ट भी है। कबीर बेदी अपनी भारी भरकम आवाज के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा कबीर बेदी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। वैसे कबीर बेदी शर्तों पर जीने वाला व्यक्ति माना जाता है।    Bollywood Latest

कबीर बेदी का जन्म 16 जनवरी 1946 में लाहौर के एक सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता बाबा प्यारे लाल सिंह बेदी लेखक और दार्शनिक थे। वहीं, मां फ्रेडा ब्रिटिश महिला थीं। वहीं उनकी पढ़ाई-लिखाई नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से हुई, जबकि उन्होंने दिल्ली के स्टीफन कॉलेज से ग्रेजुएशन किया।

बता दें की कबीर बेदी ने अबतक 4 शादियां की है और इनकी पत्नी परवीन दोसांज की उम्र तो उनकी बेटी की उम्र से भी कम है। जो कबीर से 29 साल छोटी है। कबीर बेदी के अब तक के सफर के बारे में बात की जाये तो इन्हें बॉलीवुड फिल्मों में विलेन के रूप में जाना जाता है। इन्होने अपनी कैरियर की शुरुआत थियेटर से की थी। जिसके बाद इन्होने बॉलीवुड की रुख किया और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बॉलीवुड में विलेन के करदारों में फेमस होने के बाद इन्होने अंतराष्ट्रीय स्तर पर काफी नाम कमाया और हॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

Read also: ‘पठान’ की विदेशों में जोरदार बुकिंग, तूफानी शुरुआत के लिए तैयार

कबीर बेदी की पर्सनल लाइफ की बात की जय तो इन्होंने चार शादियां की हैं। कबीर बेदी की पहली शादी वर्ष 1969 में प्रोतिमा बेदी से हुई थी, जो कि एक ओडिशी डांसर थीं। लेकिन 1974 में उनदोनों का तलाक हो गया। वहीं एक्टर ने दूसरी शादी ब्रिटिश मूल की फैशन डिजाइनर सुजैन हम्प्रेज से की, यह शादी भी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई। दूसरी पत्नी से तलाक लेने के कुछ समय बाद ही कबीर बेदी ने तीसरी शादी करने का ऐलान कर दिया। 1992 में कबीर बेदी ने टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक रिड्स के साथ शादी की। मगर 2005 में तीसरी पत्नी से भी इनका तलाक हो गया। इसके बाद कबीर बेदी की चौथी शादी 2016 में उनके 70वें जन्मदिन के मौके पर परवीन दोसांज के की। बता दें उनकी चौथी पत्नी परवीन दोसांज उनसे 29 साल छोटी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *