कुछ दिनों की राहत के बाद अब एक बार फिर भीषण गर्मी, 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान

दिल्ली एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से कुछ दिनों की राहत के बाद अब एक बार फिर भीषण गर्मी के दौर का सामना करना पड़ेगा। शनिवार सुबह से ही इसका असर देखा जा रहा है। शनिवार सुबह की शुरुआत ही तेज धूप से हुई और इसके साथ ही दोपहर के समय लू ने लोगों को परेशान किया। दोपहर बाद तेज धूप और लू ने दिल्ली और एनसीआर के लोगों की परेशानी को बड़ा दिया, वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अब तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो चुका है और अगले 5 दिनों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

 

Read Also बिजली संकट पर बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने दी प्रतिक्रिया


गर्मी इस अप्रैल महीने में ही कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है हालांकि बीते दिनों हुई हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रहने से तापमान में कुछ कमी जरूर दर्ज की जा रही थी, लेकिन शनिवार सुबह से तीखी धूप ने लोगों की परेशानियों को बड़ा दिया। शनिवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और सुबह से तेज धूप निकली। शनिवार में दिन के समय 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा जरूर चली लेकिन तीखी धूप और लगभग 40 डिग्री तापमान के बीच लोगों को ये हवाएं भी बेअसर दिखी।

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में अब हर दिन इजाफा होने के आसार हैं। मौसम में बदलाव के बीच एक हफ्ते के भीतर दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार हो जाएगा। लू का दौर भी फिर लौटेगा। वहीं 28 अप्रैल के लिए तो मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग इस बार अप्रैल से लेकर जून तक भीषण गर्मी का पूर्वानुमान जता चुका है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली–एनसीआर में गर्मी के पिछले कई रिकार्ड टूट सकते हैं और अप्रैल के साथ–साथ मई और जून में भी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। इसके चलते गर्मी के कई रिकार्ड टूटने की आशंका है, ऐसे में लोगों को भी इस गर्मी से बचाव की सलाह मौसम विभाग और हेल्थ एक्सपर्ट्स की ओर से दी जा रही है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *