Haryana News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद मॉक ड्रिल को लेकर युवाओं में दिखा देशभक्ति का जज्बा

Mock Drill: पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवाब देते हुए भारतीय सेवा ने जो कार्रवाई की है उस से समाज के सभी वर्गों में देशभक्ति का जज्बा नजर आया है। एक तरफ जहां मॉक ड्रिल चल रही है वहीं दूसरी तरफ एनसीसी कैडेट सामने आए हैं जिनका कहना है कि अगर देश को जरूरत पड़ी तो वह अपनी सेवाएं देने को तैयार हैं।

Read also- एयरस्ट्राइक के बाद देशभर में अलर्ट, इंडिगो ने 165 से ज्यादा घरेलू उड़ानें की रद्द

यमुनानगर के तेजली स्थित शहीद परमिंदर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एनसीसी कैडेट ने मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया। इस दौरान एनसीसी ऑफिसर उमेश प्रताप वत्स, विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद सलीम ने उन्हें बताया कि आपात स्थिति में किस तरह से रहना है, क्या तैयारियां जरूरी है। वही विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट ने इस अवसर पर मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया। अचानक सायरन बजा और सब बच्चे अपनी-अपनी पोजीशन लेकर सुरक्षित स्थानों पर कैसे छुपे इसका अभ्यास किया गया।

Read also- ऑपरेशन सिंदूर: सरकार ने गुरुवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक

मीडिया से बातचीत करते हुए एनसीसी कैडेट ने करने कहा कि देश को जरूरत पड़ी तो हम अपनी सेवाएं देने को तैयार हैं। वहीं एनसीसी कैडेट ने बताया कि युद्ध के हालात बने तो कैसे स्वयं बचाना है और कैसे आम नागरिकों की मदद करनी है यह हमें बताया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *