Asia Cup: चीन पर मिली जीत के बाद भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह ने कही ये बड़ी बात

#Asia Cup

Asia Cup: हॉकी एशिया कप-2025 की मेजबानी कर रहे भारत को पहले मैच में ही गुड न्यूज मिली है। भारतीय टीम ने एशिया कप के अपने पहले मैच में चीन को 4-3 से शिकस्त दी है। चीन पर मिली इस जीत के बाद भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह ने कहा है कि, “जीत तो जीत होती है मगर टीम को अब भी बहुत काम करने की जरूरत है, टीम अच्छा कर रही है लेकिन और अच्छा प्रदर्शन करना पड़ेगा।” Asia Cup

Read Also: PM मोदी की जापान यात्रा संपन्न, SCO शिखर सम्मेलन के लिए चीन दौरे पर रवाना हुए

एशिया कप के अपने पहले मैच में चीन के खिलाफ भारत को मिली जीत के बावजूद, भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह का कहना है कि टीम को अब भी बहुत काम करने की जरूरत है। बिहार के राजगीर में शुक्रवार को खेले गए मैच के बाद उन्होंने कहा, “जीत तो जीत है, लेकिन फिर भी हमें काफी सुधार करने की जरूरत है क्योंकि यह टूर्नामेंट का पहला मैच था।” Asia Cup

पहले टूर्नामेंट में मिली जीत के बाद भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह ने कहा, “हमें डिफेंस और स्ट्राइकिंग पर काम करने की जरूरत है। हम अच्छा कर रहे हैं, लेकिन हमें अभी भी सुधार करने की जरूरत है ताकि हम आगे बेहतर मुकाबला दे सकें।” Asia Cup

Read Also: गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय: इजराइल-हमास युद्ध में अब तक 63,025 फिलिस्तीनियों की हुई मौत

भारत अब अपनी खराब शुरुआत को पीछे छोड़कर रविवार को खतरनाक दिख रही जापान के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाने की कोशिश करेगा। फिलहाल चीन के खिलाफ हुए पहले पूल-ए मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाई तो वहीं दूसरे क्वार्टर में भारत के लिए पहला गोल जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर दागा। इस तरह से भारतीय टीम ने एशिया कप के अपने पहले मैच में चीन को 4-3 से शिकस्त दी है। इस मैच के सभी 7 गोल पेनल्टी कॉर्नर पर ही हुए। Asia Cup

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *