चेहरे पर दिखने लगा है उम्र का असर, तो इन एंटी एजिंग ड्रिंक्स का करें इस्तेमाल, फिर हो जाएगी जवां

चेहरे पर दिखने लगा है उम्र का असर, तो इन एंटी एजिंग ड्रिंक्स का करें इस्तेमाल, फिर हो जाएगी जवां | Total tv, Beauty Tips, Newslive,

नई दिल्ली: पुरुष हो या महिला हर कोई खूबसूरत और जवां दिखना चाहता है। लेकिन उम्र का बढ़ना एक ऐसी प्रक्रिया है जिसे रोका नहीं जा सकता है। लेकिन, कुछ लोग समय से पहले ही बूढ़े दिखाई देने लगते है जिसका सबसे प्रमुख कारण है, अनहेल्दी फूड हैबिट्स, न्यूट्रिएंट्स की कमी और प्रदूषण जिससे चेहरे पर बुढ़ापा समय से पहले ही नजर आने लगता है। ऐसे में आपको अपनी त्वचा का भरपूर ख्याल रखना होगा, जिसके लिए आप अपनी डेली डाइट में इन कुछ जूस को शामिल कर सकते है। इसे पीने से एंटी एजिंग प्रोसेस तेज हो पाएगी और चेहरा फिर से जवां हो जाएगा।

चुकंदर का जूस

चुकंदर सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है ये तो हम सभी जानते हैं। तभी तो हम सलाद में चुकंदर को शामिल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि, इसका जूस शरीर के लिए सलाद से भी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसका रस शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का काम करता है। बता दें कि, इस एंटी एजिंग ड्रिंक्स को पीने से एजिंग प्रोसेस स्लो हो जाती है जिससे चेहरे पर उम्र का असर कम हो जाता है।

अनार का जूस

सेहत का खजाना कहे जाना वाला फल अनार यह सेहत के लिए काफी ज्यादा लाभदायक होता है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल्स की मात्रा पाई जाती है, जोकि त्वचा के लिए फायदेमंद है।

 

Read  Also – Skin Care: पीठ की फुंसियों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा छुटकारा

 

गाजर का जूस

ऐसा ही कोई होगा जो जिसे गाजर का हलवा पसंद नहीं होगा। हर कोई गाजर के हलवे का दीवाना होता है, तो वहीं कुछ लोगों को इसका सलाद भी काफी पसंद होता है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक गुणों से भी भरपूर होता है। बता दें कि, गाजर एक एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर काम करता है जिसमें ल्यूटिन की काफी मात्रा पाई जाती है। वहीं इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन काफी फायदेमंद होता है। रेगुलर गाजर खाने से और इसके एंटी एजिंग ड्रिंक्स को पीने से स्किन का ग्लो बरकरार रहेगा।

काले अंगूर का जूस

आपको बता दें कि, काले अंगूर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। साथ ही यह चेहरे के लिए भी काफी ज्यादा लाभदायक साबित होता है। दरअसल, काले अंगूर में कैरोटीनॉयड कंपाउंड होते हैं जो फेस पर ग्लो लाने का काम करता है। अगर इसके जूस को रेगुलर पिया जाए तो यह एक एंटी एजिंग ड्रिंक के तौर पर काम करता है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *