एयर इंडिया ने मैड्रिड, इटली, मिलान, कोपेनहेगन सहित वियना और स्‍टॉकहोम के लिए उड़ानें अस्‍थाई रूप से बंद की

कोरोना काल में देश की इकलौती सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया ने यूरोप के कई देशों के लिए हवाई सेवा को रोकने का फैसला किया है। इनमें स्‍पेन का मैड्रिड, इटली का मिलान, कोपेनहेगन, वियना और स्टॉकहोम शामिल हैं। यह देश के विमानन क्षेत्र पर कोरोनावायरस महामारी के नवीनतम प्रभाव के रूप में आता है। महामारी से पहले से ही प्रभावित नेशनल एयरलाइन एयर इंडिया ने महसूस किया कि इन रूटों पर परिचालन आर्थिक रूप से व्यवहार्य नहीं होगा।

खबर है कि एयर इंडिया यूरोपीय संघ में ब्रिटेन के लंदन, फ्रांस के पेरिस, इटली के रोम और जर्मनी के फ्रैंकफर्ट के लिए उड़ान भरती रहेगी।

 

इस साल में कोरोना की शुरूआत के बाद मार्च में लॉकडाउन लगाने के साथ ही विदेशों के लिए हवाई सेवाओं को भी रोक दिया गया था। विदेशों में फंसे सैंकड़ों भारतीयों को देश वापिस लाने के लिए सरकार की ओर से वंदे भारत मिशन चलाया गया था जिसके तहत सरकार ने हवाई और जल मार्ग के जरिये लाखों भारतीयों को सुरक्षित तरीके से कई देशों से निकाला था। वहीं अनलॉक के बाद सरकार की ओर से कई देशों के साथ ऐसी व्‍यवस्‍था कायम की जिसे एयर बबल के नाम से जाना जाता है और इसके तहत फिर से चुनिंदा देशों के साथ हवाई सेवा की शुरूआत की गई है। फिलहाल ये सेवा उन लोगों के लिए हैं जिनके पास उन देशों की पीआर, नागि‍रकता जैसी सुविधाएं हैं और वो भारत से उन देशों में या वहां से भारत आना चाहते हैं।

देश की इकलौती सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया के अलावा फिलहाल कोई और एयरलाइन कर्मशियल रूट पर विदेश नहीं जा रही है बल्कि बाकी एयरलाइंस जैसे स्‍पाइसजेट, इंडिगो, गो एयर, एयर एशिया और विस्‍तारा जैसी एयरलाइंस देश में ही डोमेस्टिक रूट पर अपनी सेवाएं पूरी तरह से नियमों के पालन के साथ कर रही हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *