दिवाली के बाद Delhi-NCR में खराब हुई हवा की गुणवत्ता

Air Pollution– राजधानी में दिवाली समारोह के बाद सोमवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता गिरकर “खराब” श्रेणी में पहुंच गई। आनंद विहार में सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 312 (बहुत खराब) दर्ज किया गया। वहीं अशोक विहार में एक्यूआई 243 (खराब), आईटीओ पर एक्यूआई 282 (खराब) और लोधी रोड पर एक्यूआई 315 (बहुत खराब) कैटेगरी में दर्ज किया गया।

दिवाली के बाद सोमवार सुबह धुंध के बीच लोगों की नींद खुली। बहुत से लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली में रविवार को दिवाली के दिन आठ साल में सबसे अच्छी वायु गुणवत्ता थी। पटाखे जलाने और रात के कम तापमान के कारण सोमवार सुबह प्रदूषण स्तर बढ़ गया। इससे पहले रविवार को, दिल्ली में साफ आसमान और अच्छी धूप दिखी थी। रविवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई शाम चार बजे 218 था, जो पिछले तीन हफ्ते में सबसे अच्छा था।..Air Pollution

Read also-हम काफी लय के साथ सेमीफाइनल में जा रहे हैं- भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले साल दिवाली पर एक्यूआई 312, 2021 में 382, 2020 में 414, 2019 में 337, 2018 में 281, 2017 में 319 और 2016 में 431 दर्ज किया गया था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर ‘गंभीर प्लस’ माना जाता है। दिवाली से एक दिन पहले शनिवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 220 था, जो आठ सालों में दिवाली से एक दिन पहले सबसे कम था।

PTI

So

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *