अजय देवगन की भोला आज हुई रिलीज, दसरा और भोला में होगी टक्कर

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की आखिरी फिल्म ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म ने अजय के फैंस को काफी खुश कर दिया था। एक्टर के चाहनेवाले लंबे वक्त से ‘दृश्यम 2’ का इंतजार भी कर रहे थे।अब एक बार फिर से अजय देवगन की फिल्म से फैंस काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। आज अजय की फिल्म ‘भोला’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म के ट्रेलर को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। Bholaa Box office

वहीं ‘भोला’ से पहले शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का जलवा तो सभी ने देखा। इस फिल्म ने वो कर दिखाया जो आज तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म नहीं कर पाई। अब सभी की नज़रें अजय देवगन की ‘भोला’ पर आ टिकी हैं। सभी के जहन में एक ही सवाल है कि क्या ‘भोला’ शाहरुख की पठान को टक्कर दे पाएगी। इस सवाल के साथ-साथ अब ये भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि तब्बू और अजय स्टारर ‘भोला’ पहले दिन कितनी कमाई कर पाएगी।

Read also:-मौसम विभाग का अलर्ट, भारत के कई राज्यों में हो सकती है बारिश

दसरा और भोला के बीच होगा क्लैश
आज बॉक्स ऑफिस पर भोला के साथ-साथ नानी की फिल्म दसरा भी रिलीज हुई है। ऐसे में इन दोनों फिल्म के बीच भी क्लैश हो रहा है। जहां’ भोला’ तमिल की फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक है। वहीम दसरा एक पैन इंडिया फिल्म है।दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस काफी एक्साइटिड हैं। बता दें, भोला में एक बार फिर से तब्बू का खाकी वाला अवतार देखने को मिलेगा। वहीं अजय इस बार एंग्री मैन के किरदार में नजर आने वाले हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App              

Bholaa Box office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *