Politics News: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से दुखी हुए अजीत डोभाल, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Ajit Doval News: 

Ajit Doval News: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी है।पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात निधन हो गया। उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान लाया गया था।हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

Read also-Sports: मेलबर्न में नहीं चला कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला, 3 रन बनाकर हुए आउट

देश को दी नई दिशा- मनमोहन सिंह, 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने और मई 2014 तक इस पद पर दो टर्म रहे। वे देश के पहले सिख और चौथे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे।केंद्र सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। साथ ही शुक्रवार को होने वाले सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Read also-सुपरस्टार्स के बच्चों का जलवा, जल्द आने वाली है जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’

वित्त मंत्री का कार्यभार भी संभाला- मनमोहन सिंह को एक बेहतरीन अर्थशास्त्री के तौर पर जाना जाता है। वे 1991 में देश में हुए आर्थिक सुधारों के जनक और विचारक थे जिसने भारत को दिवालियापन के कगार से बाहर निकाला और आर्थिक उदारीकरण के एक ऐसे युग का सूत्रपात किया, जिसके बारे में माना जाता है कि इसने भारत की आर्थिक प्रगति की दिशा बदल दी। वे तत्कालीन प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव के कार्यकाल में वित्त मंत्री रहे। वित्त मंत्री के रूप में सिंह की नियुक्ति स्वतंत्र भारत के आर्थिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ थी। इसने साहसिक आर्थिक सुधार, लाइसेंस राज का उन्मूलन और कई क्षेत्रों को निजी और विदेशी कंपनियों के लिए खोला।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *