पंजाब की सियासत के सभी बड़े नामों को इस चुनाव में मिली हार

पंजाब की सियासत में धुरंधर माने जाने वाले सभी नेताओं को इस विधानसभा चुनावों में हार मिली है। कांग्रेस के मौजूदा सीएम चन्‍नी हों या फिर पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू। अकाली दल बादल के प्रमुख और पंजाब के पांच बार सीएम रह चुके प्रकाश सिंह बादल हों या फिर उनके बेटे सुखबीर बादल सभी को इस चुनाव में हार मिली है।

पंजाब में आप ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए इन सभी बड़े नेताओं को हराया है।

 

Read Also दो बार के मुख्यमंत्री रहे अमरिंदर सिंह पटियाला से हारे

 

प्रकाश सिंह बादल लम्‍बी सीट से हारे हैं तो सुखबीर बादल जलालाबाद सीट से हारे हैं। भदौड़ सीट चरणजीत सिंह चन्‍नी भी हार चुके हैं तो अमृतसर पूर्वी सीट से नवजोत सिंह सिद्धू और विक्रमजीत सिंह मजीठिया को भी हार का मुंह देखना पड़ा है। नवजोत सिंह सिद्धू को आप की जीवनज्‍योत कौर ने हराया है।

पंजाब के पूर्व सीएम और चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़ अपनी पार्टी बनाने वाले कैप्‍टन अमरिंदर सिंह को भी जनता ने इस बार नकार दिया है। अमरिंदर को उनके ही गृह नगर सीट पटियाला से हार मिली है। कैप्‍टन को आप के अजितपाल सिंह कोहली ने हराया है उन्‍होंने कैप्‍टन को करीब 19 हजार वोटों से मात दी है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *