Sports: मेलबर्न में नहीं चला कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला, 3 रन बनाकर हुए आउट

Rohit Sharma News

Rohit Sharma News: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कप्तान  रोहित शर्मा का फ्लॉप शो जारी है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी रोहित कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने महज तीन रन बनाकर अपना विकेट ऑस्ट्रेलिया को दे दिया।के.एल. राहुल की जगह ओपनिंग करने आए रोहित को दूसरे ओवर में ही पैट कमिंस ने कैच आउट करा दिया। कमिंस की बॉल को पुल शॉट खेलने की कोशिश में रोहित ने स्कॉट बोलैंड को अपना कैच थमा दिया।

Read also- सुपरस्टार्स के बच्चों का जलवा, जल्द आने वाली है जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’

खराब फॉर्म से जूझ रहे कप्तान – रोहित शर्मा बेहद खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की चार इनिंग्स में केवल 22 रन ही बना पाए हैं। हालत इतनी खराब है कि वो केवल एक बार दहाई का आंकड़ा छू पाए हैं।दूसरे टेस्ट में रोहित ने जहां छह और तीन का स्कोर किया था। वहीं गाबा टेस्ट में रोहित 10 रन की पारी ही खेल पाए थे।

Read also-रामनाथ कोविंद ने मनमोहन सिंह को बताया भारत के आर्थिक सुधारों के जनक

क्रिकेट में नहीं दिखा सके कमाल-  टेस्ट क्रिकेट की पिछली 14 पारियों की बात करें तो रोहित केवल एक बार 50 का आंकड़ा पार कर पाए हैं। ऐसे में कैप्टन की ये फॉर्म इंडियन टीम के लिए मुसीबत साबित हो रही है। बतौर कप्तान भी अभी तक इस सीरीज में उन्होंने बहुत प्रभावित नहीं किया है ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *