आजम खान से अखिलेश यादव मिलने पहुंचे सीतापुर जेल, जानें क्यों अहम है ये मुलाकात ?

Akhilesh Yadav Met Azam Khan:

Akhilesh Yadav Met Azam Khan: सपा प्रमुख अखिलेश यादव शुक्रवार 22 मार्च को आजम खान से मिलने के लिए सीतापुर जेल पहुंचे.। जहां उन्होंने करीब एक घंटे तक जेल में बंद आजम खान से बात की. हालांकि राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात का मतलब  रामपुर लोकसभा सीट की उम्मीदवारी से बताया जा रहा है लेकिन जेल से बाहर आकर अखिलेश ने बताया कि वह उनका स्वास्थ्य जानने के लिए उनसे मिले. उन्होंने कहा कि जेल में अकेलापन भी परेशान करता है. इसलिए वो आजम खान से मिलने पहुंचे ।

अखिलेश यादव ने CM KEJRIWAL को लेकर कही ये बात…

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर मोदी सरकार पर तंज सकते हुए कहा कि बीजेपी को ये गलतफहमी है कि वे मुख्यमंत्रियों को जेल में डालकर चुनाव जीत सकती है। यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि सिर्फ मुख्यमंत्रियों को जेल भेजने और मीडिया के साथ छेड़छाड़ करने से बीजेपी लोकतंत्र में नहीं जीत पाएगी।मुख्यमंत्रियों को जेल को जेल भेजने से, कुछ न्यूज को कंट्रोल करने से लोकतंत्र में इनकी जीत नहीं होने वाली है। ये लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। लोकतंत्र में जो आवाज उठाना चाहते हैं उनकी आवाज दबाना चाहती है सरकार। और सच्चाई तो ये है कि इनके पास जवाब नहीं है।”

Read also-बिहार दिवस पर PM मोदी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

ED ने अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश ….किया

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय राजधानी की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी 10 दिन की हिरासत मांगी।अदालत परिसर और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर करीब दो बजे एएपी प्रमुख को विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा के सामने पेश किए जाने के बाद ईडी ने अदालत को बताया, “हमने 10 दिनों की रिमांड के लिए आवेदन दिया है।एएसजी एस.वी. राजू एजेंसी की ओर से पेश हो रहे हैं जबकि वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी केजरीवाल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *