जंतर मंतर पर आंदोलन समाप्त होने के बाद दिल्ली मेट्रो के बंद पड़े सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों को बड़ी राहत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्या के मुद्दे को लेकर चल रहा CJP और छात्रों का आंदोलन समाप्त होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से बंद किए गए सभी 18 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार दोबारा खोल दिए हैं। इससे अब मेट्रो यात्रियों को फिर से बड़ी राहत मिली है।

आपको बता दें, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा अपना प्रदर्शन वापस लेने और प्रदर्शनकारियों के हटने के बाद शनिवार शाम को मेट्रो सेवाएं पूरी तरह बहाल कर दी गईं, जिससे पिछले चार दिनों से परेशान हो रहे लाखों यात्रियों ने बड़ी राहत की सांस ली है।

नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक के विरोध में अपनी कुछ प्रमुख मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से डटे हुए थे। शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संगठन ने अपना विरोध प्रदर्शन आधिकारिक तौर पर वापस ले लिया और छात्र अब अपने-अपने घर वापस लौट गए हैं।

Read Also: कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ: शहीद सैनिकों के परिवार देश के नायकों को कर रहे याद

बीते 4 दिनों से ठप थी मेट्रो सेवाएं: सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर लुटियंस और केंद्रीय दिल्ली के महत्वपूर्ण मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा गया था, जिससे कामकाजी लोगों, कॉलेज के छात्रों और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

DMRC द्वारा जारी की गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के बंद पड़े सभी मेट्रो स्टेशनों पर सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया है। मेट्रो स्टेशन बंद होने की वजह से केंद्रीय दिल्ली की सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया था और बसों तथा वैकल्पिक वाहनों में भारी भीड़ देखी जा रही थी। अब सभी 18 स्टेशनों के पूरी तरह चालू होने के बाद यात्रियों के लिए आवागमन सुगम हो गया है और राजीव चौक जैसे व्यस्ततम स्टेशनों पर भी स्थिति सामान्य हो गई है। पुलिस ने भी प्रदर्शन स्थल से शांतिपूर्वक लौट रहे लोगों और आम जनता को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *