कोडीन कफ सिरप का मुख्य आरोपी वेदप्रकाश शिवहरे कानपुर से गिरफ्तार

कानपुर पुलिस ने शनिवार को कोडीन सिरप की 2.5 लाख से ज्यादा बोतलों की अवैध सप्लाई और तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी वेदप्रकाश शिवहरे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की अवैध संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पुलिस से बचने के लिए मोबाइल तक का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। पिछले एक महीने से स्वाट और सर्विलांस टीम दिन-रात उसकी लोकेशन ट्रेस करने में लगी हुई थी। आखिरकार टीम ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

Read Also: जंतर मंतर पर आंदोलन समाप्त होने के बाद दिल्ली मेट्रो के बंद पड़े सभी स्टेशन फिर खुले, यात्रियों को बड़ी राहत

पुलिस ने आरोपी की गैर-कानूनी तरीके से हासिल की गई सभी संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई का आदेश दिया है। इस पूरे तस्करी नेटवर्क में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की गई है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *