Asha Bhosle: दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले का सोमवार को शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

Asha Bhosle:

Asha Bhosle: दिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले का रविवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं। उनके बेटे आनंद भोसले ने ये जानकारी दी।उनके निधन की जानकारी देते हुए उनके बेटे ने कहा, “मेरी मां, श्रीमती आशा भोसले का आज निधन हो गया है। कल (सोमवार) सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक लोग लोअर परेल स्थित आवास पर आकर उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम चार बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।”

Read Also- Sports News: अंपायर से भिड़े बल्लेबाज नितीश राणा, गायकवाड़ पर धीमी ओवर गति के लिए लगा जुर्माना

आशा भोसले को शनिवार शाम सीने में संक्रमण और कमजोरी के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पोती जनाई भोसले ने एक मीडिया पोस्ट में ये जानकारी साझा की थी।आठ दशकों से अधिक लंबे करियर में आशा भोसले अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने रोमांटिक गीतों से लेकर गजलों तक कई यादगार नगमे गाए। साथ ही कई ऐसे गीत भी गाए जिन्होंने लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया।Asha Bhosle

Read Also- Amarnath Yatra: 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की घोषणा

उनके लोकप्रिय गीतों में ‘अभी न जाओ छोड़ कर’, ‘इन आंखों की मस्ती’, ‘दिल चीज क्या है’, ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दुनिया में लोगों को’ और ‘जरा सा झूम लूं मैं’ जैसे गाने शामिल हैं। आशा भोसले ने विभिन्न भारतीय भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए और पद्मिनी, वैजयंतीमाला जैसी दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों से लेकर मीना कुमारी, मधुबाला, जीनत अमान, काजोल और उर्मिला मातोंडकर सहित कई प्रमुख अभिनेत्रियों को अपनी आवाज दी।उन्होंने 2023 में अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में दुबई में आयोजित एक विशेष संगीत कार्यक्रम ‘आशा90: लाइव इन कॉन्सर्ट’ में प्रस्तुति दी थी। आशा भोसले, दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं।Asha Bhosle

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *