अंबाला खाद्य विभाग ने मिलावटी सामानों को लेकर दुकानदारों को किया जागरूक

National news hindi, अंबाला खाद्य विभाग ने मिलावटी सामानों को लेकर........

(कृष्ण बाली): त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है और अक्सर ऐसा देखा जाता है कि त्योहारों के सीजन में मिलावटी सामान बाजारों में काफी तादाद में बिकना शुरू हो जाता है वहीं हर बार नवरात्रों में कुट्टू का आटा खाने की वजह से आम जनता काफी ज्यादा बीमार होती है जिसको लेकर अंबाला खाद्य विभाग के द्वारा अभी से सतर्कता शुरू कर दी गई है और दुकानदारों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी के चलते आज अंबाला शहर की पुरानी अनाज मंडी में दुकानदारों की एक मीटिंग ली गई, जिसमें उन्हें किस प्रकार का सामान बेचना है उसकी जानकारी दी गई।

इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए अंबाला खाद्य विभाग के ऑफिसर डॉक्टर राजीव ने बताया की त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है जिसको लेकर एक जागरूकता कैंप लगाए जा रहे हैं। साथ ही समय-समय पर सेंपलिंग भी की जा रही है ताकि लोगों को अच्छा खाना मिल सके। नवरात्रों को लेकर दुकानदारों को यह हिदायतें दी गई हैं कि अगर वे कुट्टू का आटा बेचते हैं तो कोशिश करें कि ताजा पिसवा कर ही बेचे। और त्योहारों को देखते हुए सैंपलिंग जारी रहेगी अगर किसी का सैंपल फेल हो जाते है तो उनपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Read also: रोजाना अखरोट खाना कैसे है फायदेमंद, जानिए यहां

वहीं दुकानदारों ने भी बताया की आज उन्हें खाद्य विभाग के डॉक्टर राजीव द्वारा ये बताया गया है की इस नवरात्रि के समय में कुट्टू का आटा किस प्रकार बेचना हैं और उन्होंने प्रण लिया है कि वे किसी प्रकार का गलत समान नहीं बेचेंगे और ना ही किसी दुकानदार को बेचने देंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *