डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर PM मोदी ने दी बधाई, एक्स पर पोस्ट में लिखी ये बातें….

America-India: PM Modi congratulated Donald Trump on his victory, wrote these things in a post on X...US Election Result 2024, Us election, america election, donald trump, pm modi, us president election, pm modi post, #USElection2024, #USElection, #america, #usa, #DonaldTrump, #NarendraModi, #USPresidentialElections2024, #Twitter

America-India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की ‘ऐतिहासिक’ जीत पर बुधवार यानी आज 6 नवंबर को उन्हें बधाई दी और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया।

Read Also: लोक गायिका शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर ले जाया गया पटना, गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप को उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। आपके अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं के क्रम में, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नए सिरे से आगे बढ़ाने की आशा करता हूं। उन्होंने कहा, आइए साथ मिलकर अपने लोगों की बेहतरी के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें।

पीएम मोदी ने इस पोस्ट के साथ ट्रंप से मुलाकात की कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर की। ऐसी तस्वीर में वे ट्रंप के साथ गले मिलते तो दूसरे में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ठहाके लगाते दिख रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को दूसरा कार्यकाल मिलना लगभग तय दिख रहा है। उन्होंने कड़े मुकाबले में अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को पीछे छोड़ दिया है।

Read Also: जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामे के बीच पास हुआ धारा 370 की बहाली का प्रस्ताव

एसोसिएटेड प्रेस की जानकारी के मुताबिक, रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने 267 निर्वाचक मंडल वोट जबकि हैरिस ने 224 निर्वाचक मंडल वोट हासिल कर लिए हैं। 270 या उससे ज्यादा निर्वाचक मंडल वोट जीतने वाला उम्मीदवार राष्ट्रपति चुना जाता है। ट्रंप बहुमत से सिर्फ तीन वोट दूर हैं। अलग-अलग राज्यों से लगातार जीत के साफ संकेत मिलने के बीच 78 साल के रिपब्लिकन नेता ट्रंप ने फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच पर अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए जीत की घोषणा की और कहा कि ये ‘अमेरिका का स्वर्णिम युग’ है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *