Gujrat: भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, भावनगर सबसे ज्यादा प्रभावित

Gujrat: देश भर में मानसून के तेज होने के साथ ही गुजरात में भारी बारिश हुई है। इससे राज्य के कई हिस्सों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश से भावनगर जिले के निचले इलाके प्रभावित हुए हैं। घरों में पानी घुस गया है और कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

Read Also: PM Modi: तीन देशों की यात्रा के बाद स्वदेश लौट रहे हैं PM मोदी

मढ़िया गांव में बारिश का पानी चार फुट तक बढ़ गया है, जिससे आंशिक रूप से घर डूब गए हैं और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। पानी से घरेलू सामान, खाने-पीने की सामग्री और दूसरी जरूरी चीजें बर्बाद हो गई हैं। हालांकि मढ़िया के लोगों के लिए ये कोई नई बात नहीं है।

Read Also: Odisha Rath Yatra Preparations: पुरी में जोरों पर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारियां

मंगलवार को जिले में स्थित शेत्रुंजी बांध के गेट खोल दिए जाने के बाद स्थिति और खराब हो गई। इससे जलस्तर बढ़ गया। कई गांव वालों का दावा है कि उन्हें कभी कोई मुआवजा नहीं मिला, जबकि उन्हें हर साल यही कठिनाइयां झेलनी पड़ती हैं। निचले इलाकों में फंसे लोगों को निकालने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बचाव अभियान शुरू किया गया है। हालात को देखते हुए कई परिवार अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हो गए हैं। Gujrat

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *