USA: राजनीतिक विरोधियों को दंडित करने के लिए ‘शटडाउन’ का इस्तेमाल कर रहे राष्ट्रपति ट्रंप

America: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संघीय कर्मचारियों की छंटनी और अपने विरोधियों को सजा देने के लिए सरकारी ‘शटडाउन’ का इस्तेमाल कर रहे हैं।उन्होंने गुरुवार को बजट निदेशक रुस वॉट से मुलाकात कर अस्थायी या स्थायी खर्च कटौती पर चर्चा की, जिससे डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों के लिए मुश्किल स्थिति पैदा हो सकती है। ट्रंप ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि वो और रुस वॉट मिलकर तय करेंगे कि “कौन-कौन सी डेमोक्रेट समर्थित योजनाओं” में कटौती की जाएगी।America

Read Also: British Police: यहूदी प्रार्थना स्थल पर हमले में दो लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

वे संघीय खर्च में कमी लाने की अपनी योजना पर आगे बढ़ रहे हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी और डेमोक्रेटिक पार्टी के शासन वाले राज्यों में योजनाओं के लिए दिए जाने वाले धन में स्थायी कटौती शामिल है।अमेरिका में फिलहाल ‘शटडाउन’ लागू है, जिसमें सरकारी वित्तपोषण पर रोक होती है।शटडाउन’ को खत्म करने के लिए संसद के दोनों सदनों, सीनेट और प्रतिनिधि सभा में सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी और विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच सहमति नहीं बन पाई है।America

Read Also: कर्नाटक: मैसूरू में भव्य जुलूस के साथ दशहरा उत्सव का समापन

सहमति नहीं बन पाने के बाद ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी पर कटाक्ष करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “मुझे यकीन नहीं हो रहा कि कट्टरपंथी वामपंथी डेमोक्रेटिक पार्टी ने मुझे ऐसा अनोखा मौका दे दिया। ये लोग मूर्ख नहीं हैं। यह चुपचाप और जल्द से जल्द ‘अमेरिका को फिर से महान बनाने’ का उनका तरीका है।”ट्रंप की सोशल मीडिया पोस्ट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें उन्होंने खुलकर एक विवादास्पद योजना प्रोजेक्ट 2025 का समर्थन किया। यह योजना हेरिटेज फाउंडेशन ने तैयार की है, जिसके तहत दक्षिणपंथी नीतियों के आधार पर संघीय सरकार में बदलाव किया जाना है।America

डेमोक्रेटिक पार्टी इस योजना की आलोचना करती रही है।बुधवार को वॉट ने डेमोक्रेट्स पर दबाव बनाना शुरू किया। उन्होंने कहा कि वह न्यूयॉर्क सिटी की दो बड़ी ट्रांजिट परियोजनाओं हडसन रिवर रेल टनल और सेकंड एवेन्यू सबवे लाइन के लिए 18 अरब डॉलर की फंडिंग रोक रहे हैं।सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चक शूमर और प्रतिनिधि सभा में पार्टी के नेता हकीम जेफ्रीज ने अपने-अपने राज्य में इन परियोजनाओं का समर्थन किया है।वॉट उन राज्यों में आठ अरब डॉलर की हरित ऊर्जा परियोजनाओं को भी रद्द कर रहे हैं, जहां से डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता सीनेट सदस्य हैं। America

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *