Share Market: शेयर बाजार में भूचाल, कच्चे तेल के दाम में तेजी से बाजार में गिरावट, Sensex 829 अंक लुढ़का

Share Market:

Share Market: पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी का असर घरेलू शेयर बाजार पर पड़ना जारी है। स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 829 अंक टूटा, जबकि एनएसई निफ्टी 228 अंक के नुकसान में रहा। Share Market:

Read Also- Tamil Nadu: राजेंद्र विश्वनाथ बने तमिलनाडु के राज्यपाल, CM स्टालिन ने गर्मजोशी से किया स्वागत

विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक बाजारों में सुस्ती, रुपये में गिरावट और लगातार विदेशी पूंजी की निकासी से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 829.29 अंक यानी 1.08 प्रतिशत टूटकर 76,034.42 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 992.53 अंक लुढ़क कर 75,871.18 अंक पर आ गया था। इसी तरह, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 227.70 अंक यानी 0.95 प्रतिशत टूटकर 23,639.15 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा 4.23 प्रतिशत गिरावट आई। इसके अलावा मारुति, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट और ट्रेंट भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहें। Share Market:

Read Also- Jammu News: जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर हुआ जानलेवा हमला, CM विजयन ने हमले की निंदा की

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एनटीपीसी, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 4.78 प्रतिशत चढ़कर 96.47 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख था। Share Market:

अमेरिकी बाजार बुधवार को ज्यादातर गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 6,267.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,965.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स बुधवार 1,342.27 अंक लुढ़क कर 76,863.71 अंक पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 394.75 अंक टूटकर 23,866.85 अंक पर रहा था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *