ट्रंप की हत्या की कोशिश के बाद फिर दहला अमेरिका, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा नाइट क्लब

Birmingham Nightclub Shooting:

Birmingham Nightclub Shooting:अमेरिका में इन दिनों गोलीबारी की घटना में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।अमेरिका में अलबामा के बर्मिंघम नाइट क्लब में शनिवार 13 जुलाई की देर रात गोलीबारी हुई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

Read also-अनंत-राधिका की शादी में शाहरुख खान से मिले जॉन सीना, SRK के साथ फोटो शेयर कर कह दी बड़ी बात

14 जुलाई को अलबामा के बर्मिंघम नाइट क्लब में गोलीबारी की घटना सामने आई है, जहां गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए. आपको  बता दें कि अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है. रविवार की सुबह रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप पर गोलीबारी की गई. फिलहाल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सुरक्षित हैं, गोली उनके कान को छूकर निकल गई. इस घटना के बाद अमेरिका के अलबामा से फायरिंग की घटना सामने आई है।

Read Also: Delhi के ‘जामा मस्जिद’ के पास दुकान की गिरी छत, 7 लोग हुए घायल

जांच में जुटी पुलिस –  अलबामा के बर्मिंघम नाइट क्लब में गोलीबारी से घटना से सनसनी मच गई।इस घटना के बारे में  पुलिस ने कहा कि बंदूक की गोली से पीड़ित कई लोग बाद में अस्पताल पहुंचे और नौ लोगों का फिलहाल इलाज जारी है।पुलिस गोलीबारी करने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी है।

ट्रंप पर हमला– पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पेंसिल्वेनिया के बटलर में अपनी चुनावी रैली के दौरान हुई गोलीबारी में घायल हो गए।ट्रंप के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने एक बयान में कहा है कि ट्रंप ठीक हैं और लोकल मेडिकल फैसिलिटी में उनकी जांच की जा रही है।पेंसिल्वेनिया के बटलर में ट्रंप मंच पर बोल रहे थे, तभी जोरदार धमाके सुनाई दिए। धमाकों के शोर से ट्रंप मंच पर गिर पड़े। सीक्रेट सर्विस के एजेंट तुरंत ट्रंप को कवर करने पहुंचे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *