देश में बढ़ते कोरोना केस के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, मास्क अभी जरूरी नहीं देश में चलाया जाएगा मॉक ड्रिल अभियान

(अजय पाल) – देश में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,051 केस सामने आए। देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 28,303 तक पहुंच गई। इससे पहले गुरुवार को 5.335 कोरोना के केस सामने आए थे। देश में अब तक 4.47 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आज राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। स्वास्थ्य मंत्री ने जो बैठक की इसमें यह बात सामने आयी कि देश में अभी मास्क पहनने कोअनिवार्य नहीं किया गया है।

10 व 11 अप्रैल को मॉक ड्रिल अभियान चलेगा इस बैठक में राज्यों को 10 व 11अप्रैल को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉक ड्रिल अभियान कराया जाएगा। देश के सभी स्वास्थ्य मंत्रियों को आदेश दिया गया है मॉक ड्रिल का रिव्यू करने के बाद वे अस्पताल का दौरा करेंगे। कोरोना के बढ़ते केस को लेकर सभी राज्यों में आपातकाल हॉटस्पॉट को पहचाने की सलाहदी गई। कोरोना वायरस को रोकने के लिए टेस्टिंग व टीकाकरण को बढ़ाया जाए।

Read also:- तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया ने जेल से देश के नाम चिट्ठी लिख प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतें

  • दो गज की दूरी मास्क है जरूरी
  • भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें
  • मास्क पहने व हाथों को सेनेटाइज करते रहें

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *