केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रानीपेट में अर्धसैनिक बल के 56वें ​​स्थापना दिवस में लिया हिस्सा

JKIM:

Amit Shah: तमिलनाडु के रानीपेट में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अर्धसैनिक बल के 56वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया। वे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) दिवस परेड के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की 6,553 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली को भी हरी झंडी दिखाएंगे.…Amit Shah

Read also- पुलिस ने अगरतला में 5 करोड़ रुपये की याबा टैबलेट की जब्त, तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

डीआईजी ने बताया कि साइकिल रैली का विषय ‘सुरक्षित तट, समृद्ध भारत’ है। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ की साइकिलिंग टीमें तटीय आबादी को नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी से होने वाले खतरों के बारे में जागरूक करेंगी।करीब दो लाख कर्मचारियों वाले सीआईएसएफ की स्थापना 1969 में की गई थी।

Read also- हाथरस में पॉलीथीन फैक्ट्री में आग… 1 शख्स की मौत, 2 घायल

ये देश के 68 नागरिक हवाई अड्डों की सुरक्षा करता है। इसके अलावा परमाणु और एयरोस्पेस क्षेत्र, निजी क्षेत्र और ताजमहल और लाल किले जैसे ऐतिहासिक स्मारकों को आतंकवाद विरोधी सुरक्षा कवर प्रदान करता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *