अमृत उद्यान 16 अगस्त से 15 सितंबर तक जनता के लिए खुला रहेगा

Amrit Udyan:

Amrit Udyan: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 14 अगस्त, 2024 को अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक आयोजन, 2024 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी। अमृत उद्यान 16 अगस्त से 15 सितंबर, 2024 तक सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा (अंतिम प्रवेश शाम 05:15 बजे होगा)।पहली बार, 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से आरक्षित रहेगा। साथ ही, पिछले वर्ष की तरह, 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के लिए आरक्षित रहेगा।

Raed also –राष्ट्रपति मुर्मू को मिला फिजी के सर्वोच्च नागरिक का सम्मान, CM योगी ने दी बधाई

अमृत उद्यान रखरखाव के लिए सभी सोमवार को बंद रहेगा।आम जनता के लिए प्रवेश नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा।
उद्यान में प्रवेश और स्लॉट की बुकिंग निःशुल्क है। बुकिंग राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट (https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/) पर ऑनलाइन की जा सकती है, साथ ही गेट नंबर 35 के बाहर “वॉक-इन विजिटर्स” के लिए रखे गए सेल्फ सर्विस कियोस्क के माध्यम से भी की जा सकती है।

Read also- हैकिंग का ये तरीका अपना रहे हैं हैकर्स, जानें कैसे रखे अपने सोशल मीडिया अकाउंट को सेफ

आगंतुकों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 (उद्यान के लिए प्रवेश द्वार) तक निःशुल्क शटल बस सेवा भी उपलब्ध होगी।
आगंतुक राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति भवन संग्रहालय का दौरा कर सकते हैं, साथ ही नई दिल्ली में चेंज ऑफ गार्ड समारोह देख सकते हैं, शिमला में राष्ट्रपति निवास मशोबरा और हैदराबाद में राष्ट्रपति निलयम का दौरा कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें (https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/) पर ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होगा।अमृत ​​उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक आयोजन, 2024 के उद्घाटन के दौरान स्कूली बच्चों के लिए राष्ट्रपति भवन संग्रहालय में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। खिलाड़ी और शिक्षक भी अपने विशेष दिनों यानी क्रमशः 29 अगस्त और 5 सितंबर, 2024 को बिना किसी शुल्क के संग्रहालय का दौरा कर सकते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *