Ind vs SA: टीम इंडिया को लगा डबल झटका! Mohammed Shami टेस्ट सीरीज से बाहर, Deepak Chahar वनडे सीरीज से हटे

भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में आराम दिया गया है। शमी को मेडिकल टीम ने टेस्ट सीरीज के लिए फिट नहीं पाया जिसके बाद बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया।

हाल ही वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद टखने की चोट से उबर रहे शमी को पहले भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेल पाना बोर्ड की मेडिकल टीम से मंजूरी मिलने पर टिका था।बीसीसीआई ने शमी के बदले किसी दूसरे खिलाड़ी के नाम का ऐलान नहीं किया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में होना है।

Read also – एलएसी पर स्थिति नियंत्रण में है – जनरल राणा प्रताप कलिता

शुरुआती टेस्ट से पहले भारतीय टेस्ट टीम के सदस्य 20 दिसंबर से तीन दिवसीय इंट्रा-स्क्वाड मैच खेलेंगे।उम्मीद है कि शमी घर पर रहकर ही रिकवरी की कोशिश करेंगे। वह 25 जनवरी से हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के दौरान वापसी कर सकते हैं।दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट अगले साल तीन जनवरी से शुरू होगा। ऑलराउंडर गेंदबाज दीपक चाहर भी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्होंने पारिवारिक कारणों से दक्षिण अफ्रीका दौरे से नाम वापस ले लिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *